फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने बढ़ाई ठंड, शीतलहर से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रविवार से छाए काले बादलों ने सोमवार को बरसना शुरू किया। अलसुबह हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई। जिससे लोग कंपकंपा उठे। जिले में 12 घंटे के भीतर 3.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दिनभर थम-थम कर हुई बारिश के कारण बाजारों से भी चहल-पहल घट गई।
विज्ञापन

फाल्गुन में मौसम ने पटली मार दी। सोमवार अलसुबह बादलों ने बरसना शुरू कर दिया। करीब पांच बजे से बारिश हुई, जो थम-थम कर करीब तीन घंटे तक जारी रही। इसके अलावा दिनभर बादलों के बीच सूरज आंख मिचौली करता रहा, देर शाम को धूप भी फीकी पड़ गई। आकाश में बादलों के छाने से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। दिनभर हल्की-हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे ठंड ने कम बैक किया। दिन ढलते ही बाजारों में रौनक कम हो गई। सर्दी की दस्तक के कारण तापमान गिर गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। सोमवार को 3.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। उधर, बारिश से फसलों को लाभ होगा। गेहूं की फसल को बारिश से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें