फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला उत्पीड़न रोकने को जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डीएस पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मानवाधिकार जागरूकता रैली निकालकर लैंगिक भेदभाव और महिला उत्पीड़न को लेकर जागरूकता का संदेश दिया। शुभारंभ प्रधानाचार्या संतोष जैन तथा गगन शर्मा ने किया। हाथों में तख्ती, स्लोगन और बैनर लिए बच्चों ने मानवाधिकार से जुडे़ मुद्दे उठाए। समानता का अधिकार, जीवन का अधिकार, शिक्षा और न्याय का अधिकार जैसे संदेशों से चेतना जगाई। परिक्रमा मार्ग से होकर रैली वसुंधरा, अवध विहार आदि मोहल्लों से निकाली गई। संचालन गजेंद्र सिंह, संजय ठाकुर, प्रियंका अग्रवाल, संदीप दीक्षित ने किया।
विज्ञापन


मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल साकेत में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य संजीव राजपूत ने कहा कि विद्यार्थी वेलेंटाइन-डे के स्थान पर मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाएं। माता-पिता, गुरु और बुजुर्गों की आज्ञा पालन एवं आदर करने का संकल्प लें। संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी पाश्चात्य संस्कृति से बचें। भारतीय संस्कृति अद्धितीय है। गौतम सहरावत, महेंद्र शर्मा, सेठपाल, सुरेंद्र सिंह, राजकुमारी तोतर, बबीता, शिखा अग्रवाल, कविता, प्रतिभा आर्या, कंचन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें