फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहात में रविदास की जयंती मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। कस्बे में शिरोमणी संत रविदास जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जेई सत्यवीर ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। रविदास मंदिर पर भजन कीर्तन हुआ। यज्ञ में संपूर्ण आहुति दी गई। इसके बाद संत रविदास, शंकर पार्वती, मां शारदा, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, राम दरबार की भव्य झांकी निकाली गई। सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी विजय सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

छपार में संत शिरोमणि रविदास जयंती महोत्सव का शुभारंभ आयकर आयुक्त प्रीता हरित ने किया। इसके अलावा छपार, दत्तियाना आदि गांवों में शोभायात्रा निकाली गई। बसेड़ा में संत रविदास मंदिर में पांच दिवसीय विशाल मेले, दंगल और भव्य झांकियों का आयोजन किया गया। संयोजक धर्मवीर प्रधान ने आभार जताया। रामकिशन, महक सिंह, शेर सिंह, भोपाल सिंह, समेर सिंह, रोकी आदि मौजूद रहे। छपान, जयभगवानपुर, कासमपुर, तेजलहेडा, महरायपुर, सिमर्थी आदि गांवों में भी जयंती मनाई गयी।
शाहपुर कस्बे में संत रविदास जयंती शोभायात्रा समिति द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व चेयरमैन राजेश सिंघल ने किया। रविदास धर्मशाला में भगवती जागरण का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी ने किया। दीप प्रज्वलित समाजसेवी उमेश मित्तल ने किया। सोरम, धनायन, उमरपुर, कमालपुर, दुलहरा, आदमपुर में भी संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

मीरापुर के गांव सम्भलहेड़ा में संत रविदास मंदिर पर पूजा-अर्चना हुई। दोपहर में भगवान गणपति संत रविदास जी, मीराबाई, राधाकृष्ण, डॉ भीमराव अंबेडकर, भारत माता, भगवान शंकर पर्वती आदि सुंदर झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। पूर्व ब्लाक प्रमुख अनार सिंह रवि, सतीश कुमार, कलीराम, राजकुमार, नंदकिशोर, प्रधान कादिर राव, धर्मेंद्र, संतराम, नरेंद्र गर्ग, कृष्णपाल, ललित, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। नया गांव चुड़ियाला में भी शोभायात्रा निकाली गई। डॉ नरेंद्र कुमार, चंद्रपाल, राजेश कुमार, राजकुमार, लालू सिंह, भंवर सिंह, ईश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। बलीपुरा में निकाली गयी शोभायात्रा का जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह ने शुभारंभ किया। मेघराज, कर्मवीर, जितेंद्र, कविंद्र, संजय, पंकज, धर्मेंद्र, अनुज आदि का सहयोग रहा। मुकल्लमपुरा में मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद भंडारा हुआ। किरणपाल, ओमवीर, सौराज सिंह, सनोज कुमार, मनोज कुमार, संजय कुमार, सतेंद्र, नीरज आदि सक्रिय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें