पांच बंदी देंगे बोर्ड परीक्षा
मुजफ्फरनगर। आगामी छह फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड परीक्षा में जिला कारागार में बंद पांच बंदी भी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। ये गाजियाबाद की डासना जेल में रहकर बोर्ड परीक्षा देंगे। चार फरवरी को इन्हें डासना जेल भेजा जाएगा।
जिला कारागार में बंद रहते हुए भी कोई भी बंदी या कैदी पढ़ाई कर सकता है। इस बार यहां जिला कारागार में बंद छह बंदियों ने बोर्ड परीक्षा में पंजीकरण कराया था, जिनसे से एक विचाराधीन बंदी सूरज पुत्र सेवाराम हाल में ही जमानत पर छूटकर घर चला गया। यदि वो चाहे तो परीक्षा दे सकता है, उसे भी डासना जेल में परीक्षा देेनी होगी। जेल अधीक्षक एके सक्सेना ने बताया कि अब पांच बंदी छह फरवरी से बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इनमें सजायाफ्ता कैदी सोनू पुत्र सुक्खन, अशोक पुत्र रहतू, रामदेव पुत्र कर्ण हाईस्कूल की परीक्षा देंगे, जबकि विचाराधीन बंदी प्रदीप पुत्र सुरेंद्र और जग्गा पुत्र सुखविंदर इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। सभी का परीक्षा केंद्र गाजियाबाद की डासना जेल में बनाया गया है। एक माह तक ये सभी डासना जेल में रहकर परीक्षा में शामिल होंगे।