फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेयरमैन ने कुर्सी संभालते ही 5 साल का ब्यौरा मांगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरमैन ने पांच साल का ब्योरा मांगा
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। नगर पालिका चेयरमैन बिलकिस ने बुधवार को पहले दिन ही कुर्सी संभालते ही पिछले पांच सालों में नगर में कराए गए विकास कार्यों तथा खरीदे के गए सामानों का कर्मचारियों से ब्योरा मांग लिया। पालिका में कर्मचारी पांच साल के रिकार्डों को खंगालने में जुट गए हैं। कर्मचारी सभी कार्यों की लिस्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

पालिका चेयरमैन बिलकिस ने बुधवार को पहले दिन कुर्सी संभालते ही अपना असर दिखाना प्रारंभ कर दिया है। चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद भी दिनभर पालिका में डटे रहे। चेयरमैन बिलकिस ने भ्रष्टाचारमुक्त कार्य करने के लिए पालिका कर्मचारियों से पूर्व चेयरमैन पारस जैन द्वारा पांच साल में कराए गए विकास कार्यों का ब्योरा मांगा है। पालिका चेयरमैन के पति काजी जमील अहमद का कहना है कि पालिका में किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। सभासदों के सहयोग से नगर का विकास कार्य कराए जाएंगे। पालिका में सर्वसमाज की समस्याओं को सुना जाएगा। हर नागरिक का सम्मान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें