फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ चुनाव
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)।
नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास एकत्र भीड़ को खदेड़ दिया। मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और डीआईजी केएस एमैनुअल ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम जीएस प्रियदर्शी और एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने भी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुलिस को सख्ती बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को मतदान सुबह 7.30 बजे से शुरू हो गया था। सुबह से ही मतदाता अपना वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों पर लाइन लगाकर खड़े होने शुरू हो गए थे। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा का बंदोबस्त रहा। पुलिस ने मतदान केंद्रों के आसपास भीड़ को एकत्र होने नहीं दिया। सुबह 10 बजे तक 13 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद धीरे-धीरे मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर वोटरों की भीड़ आनी शुरू हो गई थी। इसके बाद 11 बजे तक मतदान 25 प्रतिशत हो गया था। दोपहर दो बजे तक 45.22 प्रतिशत मतदान हुआ। एक दो मतदान केंद्रों पर शाम पांच बजे के बाद भी मतदान चलता रहा। डीएम जीएस प्रियदर्शी व एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने भी पुलिस बल के साथ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और पुलिस को सख्ती बरतने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें