फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोकरहेड़ी में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
निजी वाहनों से वोट डालने आए मतदाता
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)।
भोकरहेड़ी में नगर निकाय चुनाव का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। मतदाताओं में चुनाव को लेकर भारी उत्साह दिखने को मिला।
रविवार सुबह मतदान प्रारंभ होते ही मतदाताओं की मतदान केंद्रों पर लंबी लाइन लग गई थी। मतदाता ट्रैक्टर ट्राली, भैंसा बुग्गियों व निजी वाहनों से वोट डालने आए। छह मतदान केंद्रों पर 14 बूथों पर वोट डाले गए। बस स्टैंड पर एकत्र भीड़ को पुलिस ने कई बार लाठियां फटकार कर खदेड़ा। 14,141 वोटों से 10, 780 मत पड़े। सेक्टर मजिस्ट्रेट डा. अखिलेश व प्रमोद कुमार, जोनल मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश रतूडी, सीओ भोपा रिजवान अहमद, थानाध्यक्ष विजय सिंह, बालेंद्र सिंह, चंद्रसेन सैनी ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, चुनाव पर्यवेक्षक देवाशीष पांडा ने मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें