शुक्रताल कार्तिक गंगा स्नान के लिए रोडवेज डिपो की बसें लगाई गई हैं। मोरना, शुक्रताल रूट पर दो और अतिरिक्त बसें बढ़ाई गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को मुश्किलें न हो। डिपो को गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं के साथ आम यात्रियों के भी बढ़ने की आशंका है। इसको लेकर कर्मचारियों को मुस्तैद किया गया है।
आज कार्तिक गंगास्नान पर्व है। इसके लिए शुक्रताल के गंगाघाट पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरी तैयारियां की है। एक एंबुलेंस के साथ चिकित्सकों की टीम तैनात रखी गई है, ताकि हर परिस्थितियों से निपटा जा सके। डीएम ने भी मेले में कार्ययोजना संभाल रहे सभी विभागों को मुस्तैद रहने के लिए कहा है। शुक्रवार को रोडवेज डिपो पर अधिकारियों और स्टेशन प्रभारी की मीटिंग हुई। जिसमें कार्तिक गंगा स्नान के लिए चलने वाली बसों का टाइम टेबल में बदलाव किया गया। जो बसें डिपो से शुक्रताल जा रही हैं, वह हर आधे घंटे में जाएंगी।
साथ ही दो अतिरिक्त बसों का श्रद्धालुओं की सेवा के लिए लगाया गया है, ताकि भीड़ बढ़ने पर उसे कवर किया जा सके। उधर, एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि डिपो से दो अतिरिक्त बसों को शुक्रताल गंगा स्नान के लिए लगाया गया है। मेले में तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं, जबकि कर्मचारियों को भी मुस्तैद किया गया है।