फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतम शुगर मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (ब्यूरो)। उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी का पेराई सत्र शुक्रवार को विधिवत रूप से हवन-पूजन के बाद आरंभ हुआ। हवन पंडित पूर्णानंद न कराया। पूर्णाहुति के उपरांत मिल के डायरेक्टर अशोक अग्रवाल और उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने मिल गेट पर फीता काटकर बुग्गी से गन्ना लाने वाले ग्राम खाईखेड़ी के किसान विनोद त्यागी, ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना लाने वाले ग्राम बसेड़ा के किसान साजिद और ग्राम सिमर्थी के किसान संदीप को उपहार देकर सम्मानित किया। मिल उपाध्यक्ष ने बताया कि क्रय केन्द्रों पर गन्ने की खरीद शुरू कर दी गई है। क्रय केन्द्रों और मिल गेट का इंडेंट जारी कर दिया गया है। गन्ना खरीदकर सोमवार को मिल चालू कर दी जाएगी। प्रतिदिन गन्ना पेराई की क्षमता 40 हजार क्विंटल है। इस दौरान एसडीएम सदर कन्हई सिंह, सीओ सदर योगेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज, मिल के डीजीएम सैम अंसार, सीनियर मैनेजर उमेश नारायण सिंह, दिनेश शर्मा, अनिल चौहान के अलावा कुलवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, हरिओम त्यागी, संजय त्यागी, प्रताप सिंह, प्रीतम सिंह गुर्जर आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन


160 को किया मुचलका पाबंद
पुरकाजी(ब्यूरो)। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक सफल कराने के लिए पुलिस ने कस्बे के करीब 160 लोगों को मुचलका पाबंद किया है। इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि भावी उम्मीदवारों, उनके परिजनों और समर्थकों को पांच-पांच लाख के मुचलके में पाबंद किया गया है। इसके अलावा चुनाव आचार संहिता का पूर्ण रूप से पालन कराया जाएगा, जिसमें रात्री 11 बजे से सवेरे 6 बजे तक प्रचार नहीं होने दिया जाएगा।

डग्गामार वाहनों पर नहीं लग रहा अंकुश
(फोटो समाचार)
पुरकाजी(ब्यूरो)। थाना पुलिस डग्गामार वाहनों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। पुरकाजी खादर तिराहे से मुजफ्फरनगर, रुड़की और खादर क्षेत्र में डग्गामार वाहन बसें, जीप एवं मेटाडोर आदि करीब सौ वाहनों का संचालन हो रहा है। यह धंधा पुलिस की मिलीभगत से हो रहा है। वाहनों से वसूली को लेकर कई बार कुछ वाहन स्वामियों में कहासुनी और मारपीट भी हो चुकी है। शिकायत मिलने पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस मामले को लेकर सत्ता पक्ष के नेताओं और पुलिस में तीखी नोंकझोंक भी हो चुकी है। इस संबंध में इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज का कहना है कि पुलिस के वसूली करने की बात निराधार है। जल्द ही अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें