फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रागिनी कंपीटिशन में गायकों ने समा बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज पचेंडा कलां के मैदान में हुए रागिनी प्रतियोगिता में रागिनी गायकों और कलाकारों ने महाभारत काल के किस्सों का वर्णन कर दर्शकों में जोश भरा।
विज्ञापन

शहीद बचन सिंह एवं स्वर्गीय अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति की ओर से दो दिवसीय रागिनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को बिशन सिंह फजलगढ़ की पार्टी के कलाकारों ने ग्रामीणों का भरपूर मनोरंजन किया। गायकों सतपाल तेजलहेड़ा, पेप्पी शर्मा, राधा चौधरी, निशा जांगडा और पायल डांसर ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। गायकों ने लोकगीतों के माध्यम से ग्रामीणों के समक्ष महाभारत के कुछ प्रमुख किस्सों को प्रस्तुत किया। इस दौरान अर्जुन पहलवान, चौधरी धर्मवीर सिंह, रामपाल सिंह, नकुल, मांगेराम पहलवान, यूसुफ प्रधान, बिजेंद्र मुखिया, मोनिका सिंह, अनुज पहलवान, भोपाल सिंह, किशन सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, अभियन्यु, रितिक, नितिन, दुष्यंत सिंह, अमित, मिंटू, शक्ति सिंह, सहदेव सिंह, दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें