फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहाना चीनी मिल का पेराई सत्र प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहाना चीनी मिल का पेराई सत्र प्रारंभ
विज्ञापन

रोहाना (मुजफ्फरनगर)। आईपीएल की यूनिट रोहाना कलां चीनी मिल का विधि विधान के साथ पेराई सत्र प्रारंभ हो गया। अपर जिलाधिकारी ने क्रेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस मौके पर बैल गाड़ी से गन्ना लाने वाले किसान को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रोहाना मिल के पेराई सत्र का रविवार को पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बहेड़ी के किसान राजकुमार त्यागी को बैल गाड़ी से गन्ने लाने पर शॉल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। उसके बाद एडीएम वित्त सुनील कुमार सिंह, एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता व प्रधान प्रबंधक सुनील दत्त ने किसानों के साथ क्रेन में गन्ना डाला। प्रधान प्रबंधक सुनील दत्त ने बताया की पेराई सत्र के लिए 27 लाख क्विंटल गन्ने की खरीदारी का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने मिट्टी व अंगोला रहित साफ सुथरा गन्ना लाने की अपील की गई। इस अवसर पर एसडीएम शीतल प्रसाद गुप्ता, गन्ना समिति सचिव नरेश कुमार, गन्ना डिप्टी संजीव मोहन भसीन, चेयरमैन पति प्रवीण त्यागी, सुशील त्यागी, मुनेश त्यागी, पंकज भगत, अरविंद मलिक, दिलशाद प्रधान, सुरेश प्रधान, चंद्रशेखर त्यागी, जिला पंचायत सदस्य अनिल त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें