फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की पहचान किसान से है-विधायक विक्रम सैनी

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान देश की जान और शान : विक्रम सैनी
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। किसान ऋण मोचन योजना के तहत आयोजित समारोह में विधायक विक्रम सैनी, एसडीएम और तहसीलदार ने 567 किसानों को प्रमाण-पत्र बांटे। विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि किसान इस देश की जान और शान है। देश की पहचान भी किसान से ही है। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

नवीन मंडी स्थल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव में जो वादे किए थे, उनका पूरा करने का काम किया है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने किसानों का ऋण माफ करके उन पर कोई अहसान नहीं किया है। यह किसानों का हक था जो उनको मिलना चाहिए। किसान मेहनत करके अपनी फसलों को उगाता है। इसलिए किसान को उसकी फसलों का वाजिब दाम भी मिलना चाहिए। किसान इस देश की जान और शान है। भारत की पहचान भी किसान से ही है। किसानों का भाजपा की सरकार में किसी तरह का कोई शोषण नहीं होगा। अधिकारी भी ईमानदारी से काम करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारी अधिकारियों के सख्त खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुलिस बदमाशों का इलाज कर रही है, उनका सफाया किया जा रहा है। बदमाश प्रदेश छोड़कर भागने लगे हैं। महिला पुलिसकर्मी अपने हाथों में डंडा थाम लें और चौराहों पर छेड़छाड़ करने वाले युवकों की डंडे से पिटाई करे। भाजपा सरकार में बहू और बेटियों का सम्मान होगा। उनके साथ छेड़छाड़ करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। गोकशी करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। समारोह में किसानों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र विधायक विक्रम सैनी, एसडीएम कन्हई सिंह, तहसीलदार अमित कुमार, न्यायिक तहसीलदार नीरज शर्मा ने बांटे। कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री हरीश अहलावत, शरद शर्मा, कोमल सोम, सांसद प्रतिनिधि मदन छाबड़ा, नगराध्यक्ष प्रशांत देशवाल, सुनील उपाध्याय, नरेंद्र गहलोत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें