फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्वकर्मा के शिल्पकर्म से सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण: ओमानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वकर्मा के शिल्पकर्म से संपूर्ण मानव जाति का कल्याण : ओमानंद
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिल्पकला एवं विज्ञान के आदि प्रवर्तक भगवान विश्वकर्मा की जयंती जिले भर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंदिरों में पूजा अर्चना और यज्ञ के साथ समाज के उत्थान का संकल्प लिया गया। श्री शुकदेव आश्रम शुक्रताल के पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद सरस्वती ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने शिल्पकर्म से संपूर्ण मानव जाति का कल्याण किया है।
विश्वकर्मा मंदिर धर्मशाला इंदिरा कालोनी में यज्ञ में आहूतियां अर्पित कर भगवान विश्वकर्मा का भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रधानाचार्य रविदत्त धीमान ने कहा कि विश्वकर्मा उच्चकोटी के ऋषि थे। सृष्टि की रचना के बाद शिल्प कला और विज्ञान आदि विधा के ज्ञान से प्राणी मात्र के जीवन को सुखमय बनाया। सरदार बलविंद्र सिंह, सरदार हरविंद्र सिंह, कालूराम धीमान, नरेंद्र श्रंगी, नरेश विश्वकर्मा, महेंद्र दत्त धीमान, डॉ अमन सिंह विश्वकर्मा, बिजेंद्र धीमान, जनार्दन विश्वकर्मा, धन प्रकाश धीमान, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन नरेंद्र कुमार ने किया। भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर वेदमंत्रों के साथ यज्ञ और श्री विश्वकर्मा पूजन किया गया। डॉ नरेश विश्वकर्मा ने कहा कि देश की तरक्की और तकनीकी विकास में विश्वकर्मा समाज का योगदान अहम है। भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश पांचाल, शांता प्रकाश शास्त्री, निर्मल सिंह धीमान आदि रहे। दक्षिणी रामपुरी में शाहबुदीनपुर रोड पर भजन और गीतों के माध्यम से विश्वकर्मा महिमा का गुणगान किया गया। बुजुर्गों को सम्मानित किया गया। पवन पांचाल, नरेश पांचाल, अनिल, बिसंबर सिंह पांचाल, प्रहलाद, रामपाल, रमेश, संजीव कुमार, राधेश्याम, जोगेंद्र, हर्षित, दीपक प्रजापति आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन


विश्वकर्मा शिक्षण संस्थान की स्थापना की घोषणा
जानसठ के तालड़ा गांव में आयोजित जयंती समारोह में स्वामी ओमानंद ने कहा कि मानव मात्र के कल्याण के लिए विश्वकर्मा ने शिल्पशास्त्र की रचना की। हरिद्वार से आए संत मौनी बाबा औघड़नाथ ने कहा कि शिल्पकला के प्रवर्तक श्री विश्वकर्मा समस्त समाज के पूजनीय हैं। खतौली विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि आध्यात्म और संस्कृति से जुडे़ विश्वकर्मा समाज का देश के निर्माण में अहम योगदान है। इस मौके पर गांव में विश्वकर्मा शिक्षण संस्थान की स्थापना की घोषणा की गई। इससे पूर्व यज्ञ में ब्रहमा बुलेराम अंतवाडा एवं सुभाष धीमान रहे। संचालन राजेश ने किया। सुखवीर देव धीमान, गौरव धीमान, कमलकांत धीमान, आरती धीमान, सोनिया, राधा धीमान, योगेंद्र, राजवीर, दिनेश, मुनेश, डॉ मोहनलाल, नरेंद्र, बाबूराम का सहयोग रहा।

विश्वकर्मा का गुणगान
मीरापुर। विश्वकर्मा जयंती पर श्री विश्वकर्मा युवा कल्याण समिति ने यज्ञ कराया। यज्ञ डॉ जयभगवान आर्य व सुदेश धीमान ने कराया। अंतवाडा के भूलेराम एंड पार्टी ने रागिनी के माध्यम से भगवान विश्वकर्मा का गुणगान किया। दयाराम धीमान, जगशरण, मोनू धीमान, महेंद्र धीमान आदि मौजूद रहे। टिकौला चीनी मिल परिसर में मिल के अधिशासी अध्यक्ष रवि कथूरिया ने मिल कर्मचारियों के साथ पूजा-अर्चना की।
भौराकलां। सिसौली में राजेश धीमान के आवास पर यज्ञ हुआ। मुख्य अतिथि भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि विश्वकर्मा को स्वर्गलोक, रावण की लंका और भगवान कृष्ण की द्वारिका का निर्माता माना जाता है। पुरुषोतम आर्य, डॉ बाबूराम मलिक, वीरेंद्र राठी, प्रेमचंद, सुरेश सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भोपा। विश्वकर्मा जयंती पूजा दिवस के रूप में मनाया गया। सुबह हवन यज्ञ हुआ। विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा भगवान विश्वकर्मा के जीवन पर प्रकाश डाला। वहीं तितावी में बस स्टैंड लालू खेड़ी पर प्राचीन मंदिर नागेश्वर धाम पर विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर यज्ञ हवन किया। अमित कुमार धर्मा, रामकुमार विश्वकर्मा, ओमपाल , प्रमोद, मनोज , अनुज, संजय, नरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें