मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह
खतौली (मुजफ्फरनगर)। युवा रवा राजपूत समन्वय समिति सत्ताइसवाड़ा की ओर से रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने समाज के लोगों से अपने बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया।
कबूल कन्या इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि जिस समाज की युवा पीढ़ी शिक्षित नहीं होगी। वह समाज का कभी तरक्की नहीं कर सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। समारोह में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले मेधावी 75 छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया गया। संचालन मास्टर प्रहलाद सिंह ने किया। समारोह में मुख्य अतिथि विनय रोहला, विशिष्ट अतिथि सतीश चंद स्वामी, ताराचंद स्वामी, मुनेश पाल विष्ठ, दिलावर सिंह रावत, अध्यक्ष अतर सिंह, महामंत्री ब्रजपाल सिंह, मंत्री मास्टर जगबीर सिंह, सुशील कुमार आदि उपस्थित रहे।