फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपखेड़ी में हालात सामान्य, काम पर लौटने लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथे दिन भूपखेड़ी में हालात सामान्य
विज्ञापन

रतनपुरी/खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव भूपखेड़ी में हुए जातीय संघर्ष के चौथे दिन हालात सामान्य हो गए। ग्रामीण रोजमर्रा के काम पर लौटने लगे हैं। दलितों ने जंगलों में जाना शुरू कर दिया है। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद डॉ संजीव बालियान सोमवार को गांव में दोनों पक्षों से मिलकर घटनाक्रम की जानकारी लेंगे। फिलहाल एहतियातन गांव में पुलिस और पीएसी बल तैनात है।
विज्ञापन

रतनपुरी के गांव भूपखेड़ी में बृहस्पतिवार को जातीय संघर्ष हो गया था। उसी दिन से ठाकुर और दलित समाज के लोगों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने गांव के हालातों पर काबू पाने के लिए भारी पुलिस व पीएसी बल तैनात कर दिया था। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने खुद गांव में पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों से घटना की जानकारी लेकर आपस में शांति बनाए रखने की अपील की थी। पुलिस इस मामले में अब तक ठाकुर पक्ष की ओर से चार नामजद लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ठाकुर पक्ष ने भी दलित पक्ष के सात लोगों को नामजद कराया था। पुलिस दलित पक्ष की ओर से अभी तक एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेज सकी है। पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने के लिए धरपकड़ अभियान चला रही है। रविवार को गांव के हालात सामान्य दिखाई दिए। गांव में दोनों पक्षों के लोग अपने अपने काम पर लौट गए हैं। खेतों में काम करना शुरू कर दिया है। गांव में शांति है। पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थिति पर बराबर नजर बनाए रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें