फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी का भला नहीं कर सकते तो बुरा भी न करें

विज्ञापन
विज्ञापन
किसी का भला नहीं कर सकते तो बुरा भी न करें
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि जीवन में आठ प्रकार के अहंकार हैं। नम्रता हमारे जीवन में बिल्कुल खाली है। उन्होंने कहा कि भला किसी का ना कर सको तो बुरा भी किसी का नहीं करना चाहिए। जब किसी को अमृत नहीं दे सकते हैं, तो जहर फैलाने का कार्य भी नहीं करना चाहिए।
वहलना के दिगंबर जैन अतिशय में मंगल प्रवचन करते हुए आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज ने कहा कि छल-कपट मायाचरी के अभाव में सरलता के लुप्त जीवन है, वह आर्जव जीवन है। छटकपट धोखाधड़ी से जी घबराया है। दशलक्षण पर्व राज हमें सरलता का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि जो दूसरों को धोखा देगा, वह खुद धोखा खाएगा। दूसरे के लिए जो गड्ढ़ा खोदेगा, वह खुद कुएं में जाएगा। सुई सीने का कार्य करती है और कैंची काटने के काम आती है। इस दौरान दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष राम निवास गोयल कार्यक्रम में सह परिवार पहुंचे। उन्होंने भगवान पारसनाथ प्रभु के दर्शन करने के साथ आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज के भी दर्शन किए। धर्मसभा में दूर-दराज से आए सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान बने मंडल संयोजक
मुजफ्फरनगर। सूचना का अधिकार कार्यकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन में सामाजिक कार्यकर्ता जयभगवान निवासी बुआड़ा खुर्द को अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल ने सहारनपुर मंडल का संयोजक और मुजफ्फरनगर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। साथी जयभगवान को अपने स्तर से कार्यकारिणी के गठन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें