दुर्घटनाग्रस्त होने से बची मालगाड़ी
मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म एक मालगाड़ी जैसे ही आगे बढ़ी, तो ओएचई में उलझ गई। इंजन में वॉयर फंसने से चिंगारी उठने लगी। यहां से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचा दिया। इसके बाद रेलवे अधिकारियों ने लाइन को बंद कराया।
सोमवार शाम को रेलवे लाइन नंबर एक पर मालगाड़ी खड़ी थी, यहां से माल उतारने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना होना था। मालगाड़ी जैसे ही मुख्य लाइन पर जाने के लिए चली, तभी ओएचई वॉयर टूटकर इंजन में उलझ गया। करंट के साथ चिंगरी उठने से अफरातफरी मच गई। स्टेशन पर मौजूद यात्रियों और पास ही राहगीरों ने शोर मचा दिया। इसके बाद शोरशराबा सुनकर चालक ने गाड़ी रोक दी। मामले की जानकारी तत्काल ही आला अधिकारियों को दी गई। अधिकारियों ने लाइन को कटवा कर ओएचई वॉयर सही कराया। समय रहते ही वॉयर को देख लिया गया, अन्यथा हादसा भी हो सकता था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक विनीत कुमार त्यागी ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में ओएचई वॉयर उलझ गया था, जिसे हटवाया गया।