मुजफ्फरनगर। जीडी गोयनका स्कूल में अलंकरण समारोह मनाया गया। मेधावी और प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया गया। संस्था अध्यक्ष गोपीचंद गोयल, उपाध्यक्ष सचिन गोयल, सचिव सुलभ गोयल, पूर्व विधायक नूरसलीम राना और प्रधानाचार्या हरजिंदर कौर ने बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ रक्षा विशेषज्ञ भूतपूर्व मेजर जनरल पीके सहगल एवं डाक्टर पूनमदेवदत्त ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। स्कूल परिषद के कप्तान आयुष पाल एवं आरुशी गोयल, खेल कप्तान तुषार व दक्ष बालियान, राधाकृष्णन हॉउस कप्तान आद्या गुप्ता, मदर टेरिसा हॉउस कप्तान ओजस्वी, रविंद्रनाथ टैगोर हॉउस कप्तान आस्था गर्ग, विवेकानंद हॉउस कप्तान को मैडलप्रदान कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्या ने सभी का आभार जताया।