दो लाख से अधिक स्कूली बच्चों ने गटकी गोलियां
मुजफ्फरनगर। कृमि मुक्ति दिवस को लेकर जिलेभर में अभियान चलाया गया। नौ ब्लॉकों पर एक साथ कृमि मुक्ति के लिए बच्चों को गोली खिलाई गई है। करीब दो लाख से अधिक स्कूली बच्चों ने गोलियां खिलाई गई। इसके अलावा भी जनपद में बड़ी संख्या में बच्चों को कीड़ों से मुक्ति के लिए घर-घर जाकर टीम ने गोली खिलाई है।
बच्चों के पेट में होने वाले कीड़ों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को कृमि मुक्ति दिवस मनाया गया। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने अभियान का आगाज किया। कृमि मुक्ति के लिए जिले में एक से 19 साल के बच्चों को गोलियां खिलाई गई। नौ ब्लॉक में एक साथ अभियान चलाकर स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों को गोलियां खिलाई। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि बच्चों के पेट में कृमि होने से उनका समुचित विकास नहीं हो पाता है। बच्चों के कुपोषण की समस्या के साथ शरीर के विभिन्न अंगों का विकास रुक जाता है। इसलिए कृमि को मारने के लिए एलबेंडाजॉल की गोलियां बच्चों को खिलानी जरूरी है। जिले में स्कूली समेत 19 साल तक के करीब दस लाख से अधिक बच्चों को यह गोली खिलाई गई है। सीएचसी-पीएचसी पर डॉक्टरों के साथ कर्मचारियों की टीम लगाकर अभियान को पूरा किया गया है। नौ ब्लॉक में करीब 2,18, 409 स्कूली बच्चों ने यह गोली खाई है।
------------------------
ब्लॉक---------------बच्चों की संख्या
बघरा----------------16744
मेघाखेड़ी--------------52123
चरथावल--------------26539
शाहपुर----------------17714
बुढ़ाना----------------24436
पुरकाजी--------------13319
गालिबपुर-------------23224
मोरना----------------18926
जानसठ--------------25386