रालोद कार्यकर्ताओं ने सीओ को ज्ञापन सौंपा
खतौली। रालोद कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय लोगों का उत्पीड़न रोकने की मांग को लेकर सीओ को ज्ञापन सौंपा।
रालोद कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को एकत्र होकर सीओ डा. राजीव कुमार सिंह से मिले। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लूट, चोर, हत्या और अन्य घटनाओं से लोग परेशान हैं। बाईपास पर आए दिन लूट की घटनाएं एवं मंसूरपुर क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और चोरी की घटनाएं हो रही है। इसके अलावा पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान स्थानीय लोगों से ठीक बर्ताव नहीं करती है। कार्यकर्ताओं ने सीओ से मांग करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों को उनकी आईडी और आरसी पर ही छोड़ दिया जाएं। क्योंकि स्थानीय लोगों को बाजार में सामान लाने के लिए कई बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। पुलिस का व्यवहार ठीक होना चाहिए। सीओ ने आश्वासन दिया है। ज्ञापन सौंपने वालों में युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र तोमर, पंकज राठी, आनंद पाल राठी, राहुल भैंसी, ओमपाल सिंह, विकास राठी, मास्टर ओमप्रकाश, अमित कुमार, पंकज राठी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।