मोरना। मोरना के सरकारी अस्पताल पर विद्युत निगम के छह लाख रुपये बकाया के चलते लाइट काट दी गई। इस समाचार को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के असर के चलते विद्युत निगम की टीम ने रविवार को फिर कनेक्शन जोड़ कर विद्युत आपूर्ति चालू कर दी है।
शनिवार को दोपहर में भोपा बिजलीघर के जेई अजीत सिंह ने टीम के साथ मोरना के अस्पताल की सप्लाई काट कर बिजली बंद कर दी थी। इसके चलते मोरना क्षेत्र से प्रसव कराने आई महिलाओं को गर्मी के चलते चक्कर आने से वह बेहोश हो गई थी। इस पर परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया था। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता के प्रकाशित किया था। प्रशासन की फजीहत के बाद मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंचने से अफसरों के बीच खलबली मच गई। खबर के असर के चलते विद्युत निगम की टीम ने अस्पताल में आकर सप्लाई को बहाल कर महिला वार्ड के अंधेरों को दूर कर दिया, जिसको लेकर चिकित्सक रमनदीप, यशोदा, मानिका, डोली, भक्त सिंह, नरेंद्र सिंह, जयकरण, नितिन, केविन्द्र, दलवीर, पारसनाथ, नितेश, जरीफ, सुरेंद्र, रविंद्र, इन्द्रपाल, पूरण, हिमांशू, नकुल, आशीष, समरपाल आदि ने अमर उजाला का आभार जताया है। अस्पताल में तैनात स्टाफ ने अमर उजाला का आभार जताया है।