फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ और पौधे हमारे जीवनरक्षक
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल गंगा खादर की तलहटी में बसे गांव बिहारगढ के काली माता मंदिर के निकट खोले के टीलों के बीच वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज व मुख्य अतिथि केंद्रीय जल संसाधन राज्यमंत्री मंत्री डा. संजीव बालियान ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पौधरोपण कर वन महोत्सव का शुभारंभ किया। इस मौके पर साप्ताहिक वन महोत्सव में विभिन्न प्रकार के 8800 वृक्षों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन

मोरना वन रेंज में पंचवटी स्थापना ओर वन महोत्सव के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पेड़ पौधों तथा पशु पक्षियों को आत्मीय और पूज्य माना जाता है। उन्हें किसी भी तरह की हानि न पहुंचाने तथा इनके संरक्षण संवर्धन का उपदेश हमारी भारतीय संस्कृति में दिया गया है। पीपल, तुलसी, वट का पूजन नाग पंचमी गोपाटी गोर्वधन पुजा आदि पर्वों पर की जाती है। आयोजनों के मूल में पेड़ पौधों की तथा जीव रक्षा की प्राकृतिक भावना नहीं है। वन जीवन के अस्तित्व केे लिए जल जंगल और जीवों की रक्षा आवश्यक है। हरियाली और प्राकृतिक संस्थानों की उपलब्धता के लिए वृक्ष बहुत आवश्यक है। पेड़ पौधे हमारे जीवन रक्षक है। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान ने कहा कि समाज और देश को शुद्ध पर्यावरण के लिए तैयार करना है, तो अच्छी योजनाएं होना बहुत जरूरी है। क्योंकि अच्छे स्वास्थ्य के लिए शुद्ध आक्सीजन का होना बहुत जरूरी है। डा. वीरपाल निर्वाल, अमित पंवार प्रमुख सदर, अमित राठी जिला कुश्ती संघ सचिव, एसडीएम जानसठ ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, संजीव कुमार डीएफओ वन आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान वट, पीपल, सागवान, जामुन, बेल, आवंला, कट, अर्जुन, चकरी, जिया, महुवा, कंजी, मंडामी, अकेशिया आदि के सैकड़ों पौधों का रोपण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी सिंहराज सिंह पुंडीर, सतीश बंसल, दरोगा अनुराग चौधरी, शबी हैदर, खुर्शीद अहमद, उत्सव कुमार, हंसीलाल, दीपक, प्रवेश, प्रमोद, मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें