फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर सीट पर 15, चरथावल में 13 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर सीट पर 15, चरथावल में 13 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले की सभी छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित हो गए हैं। शहर विधानसभा सीट से 15 और चरथावल में 13 प्रत्याशी मैदान में है। खतौली, बुढाना, पुरकाजी और मीरापुर से 11-11 प्रत्याशी मैदान में रह गए है।
शहर विधानसभा सीट से 15 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। भाजपा के कपिलदेव अग्रवाल को कमल, बसपा के पुष्पांकर पाल को हाथी, कांग्रेस के सुबोध शर्मा को हाथ, रालोद के सौरभ को हैंडपंप निशान मिला है। आम आदमी पाटी की आभा शर्मा को झाडू, भारत सेवक पार्टी के कृष्णपाल को लंच बॉक्स, आजाद समाज पाटी के परवेज आलम को केतली, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के इंतेजार को पतंग, राष्ट्रीय समाज पक्ष के रजनीश को कप प्लेट निशान मिला है। इसी तरह निर्दलीय धर्मेंद्र कुमार को गैस सिलेंडर, नीरज गोयल को कैरम बोर्ड, राजकिशोर गर्ग को हीरा, राहुल कुमार जैन को हेली कॉप्टर, ललित कुमार को गुब्बारा, समय सिंह को हॉकी और बॉल निशान मिला है।
विज्ञापन

चरथावल विधानसभा सीट पर अब 13 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। यहां सपा के पंकज मलिक को साइकिल, कांग्रेस की यासमीन राव को हाथ, भाजपा की सपना कश्यप को कमल, बसपा के सलमान सईद को हाथी निशान मिला है। राष्ट्रीय समाज पक्ष के कपिल कुमार को कप प्लेट, आजाद समाज पार्टी के तरुण सिंह को केतली, ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के ताहिर हुसैन को पतंग, आम आदमी पार्टी के यावर रोशन को झाडू, जय समता पार्टी की संगीता को डिस एंटिना, निर्दलीय अजय कश्यप को कैरम बोर्ड, अभिषेक को कैरम बोर्ड, चंद्रवीर को अलमारी, सलीम मलिक को कैमरा चुनाव चिन्ह मिला है।
मीरापुर विधानसभा सीट पर अब 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। यहां राष्ट्रीय लोक दल के चंदन चौहान को हैंडपंप, कांग्रेस के जमील अहमद को हाथ, भाजपा के प्रशांत चौधरी को कमल, बसपा के सालिम को हाथी चिन्ह मिला है। आजाद समाज पार्टी के उमेश को केतली, राष्ट्रीय समाज दल के प्रवेज आलम को अंगूठी, राष्ट्र निर्माण पार्टी की प्रीति को गन्ना किसान, निर्दलीय अमित को लैपटॉप, मदनपाल को कैरम बोर्ड, शाहआलम को एयरकंडीशनर और हेमलता को बल्ला निशान मिला है।
पुरकाजी में 11 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। रालोद के अनिल कुमार को हैंडपंप, कांग्रेस के दीपक कुमार को हाथ, भाजपा के प्रमोद ऊटवाल को कमल, बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह को हाथी, आप के अनिल कुमार को झाडू, आजाद समाज पार्टी की उमाकिरण को केतली, बहुजन मुक्ति पार्टी की कविता को चारपाई, मजदूर किसान यूनियन पार्टी सुनीता को ऑटो रिक्शा निशान मिला है। निर्दलीय नीलम देवी को हीरा, मुकेश कुमार को कैमरा, सुनील कुमार को बाल्टी निशान मिला है।
बुढाना विधानसभा सीट पर 11 प्रत्याशी मैदान में है। बसपा के अनीस को हाथी, भाजपा के उमेश मलिक को कमल, कांग्रेस के देवेंद्र कश्यप को हाथ, रालोद के राजपाल बालियान को हैंडपंप का निशान मिला है। आप के देवेंद्र मलिक को झाडू, जय समता पार्टी के कैप्टन नील कुमार को डिस एंटिना, एआईआईएम के भीम सिंह को पतंग, आजाद समाज पार्टी के सलीम को केतली निशान मिला है। निर्दलीय अनु कुमार को कैमरा, अरविंद कुमार डिसएंटिना, राजेंद्र कुमार को अलमारी का निशान मिला है।
विज्ञापन

खतौली विधानसभा सीट से 11 प्रत्याशी मैदान में है। बसपा के करतार भड़ाना को हाथी, कांग्रेस के गौरव कुमार भाटी को हाथ, रालोद के राजपाल सिंह सैनी को हैंडपंप, भाजपा के विक्रम सिंह सैनी को कमल निशान मिला है। भारतीय सर्वोदय क्रांति पार्टी के बबलू राम को सिलाई मशीन, आजाद समाज पार्टी के मनोज पंवार को केतली, पिछड़ा समाज पार्टी के राजू भाटिया को सिटी, शिवसेना के सेलू को तीरकमान मिला है। निर्दलीय प्रमोद आर्य को बक्शा, विजयपाल राठी को ट्रक और सत्यवीर सिंह को गुब्बारा मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें