फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी खुलवाने पहुंची टीम का विरोध, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी खुलवाने पहुंची टीम का विरोध, हंगामा
विज्ञापन

चरथावल। चरथावल-लुहारी खुर्द मार्ग पर तालाब का पानी खुलवाने पहुंची राजस्व टीम और पुलिस को विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाओं ने जेसीबी मशीन के सामने लेट जाने के कारण टीम तालाब में लगाया गया बंद खुलवाए बिना ही बैंरग लौट गई।
चरथावल देहात इलाके में रोहाना मार्ग पर पूरब दिशा में तालाब पर कुछ लोगों ने बंद लगा दिया है। जिससे रोहताश कश्यप, पिंटू, सुनील आदि दर्जनों सब्जी उत्पादकों के खेतों में जलभराव की समस्या बन गई है। जिससे गोभी, तोरी, टमाटर, बैंगन और खीरा की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई। शनिवार को थाना समाधान दिवस में पीड़ित लोगों ने तहसीलदार सदर रंजीत कुमार और सीओ सदर शिवराज सिंह के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर तालाब में लगा बंद खुलवाने की मांग की। अफसरों ने राजस्व टीम के माध्यम से नगर पंचायत की जेसीबी भिजवाकर तालाब में लगा बंद खुलवाने के लिए भेजा, लेकिन विरोध के कारण थाना प्रभारी संजीव शर्मा भारी पुलिस बल और महिला कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बावजूद महिलाओं ने मशीन के सामने लेटकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उन्हें सख्ती से हटवाया, लेकिन भारी पुलिस बल विरोध के कारण तालाब का बंद नहीं खुलवा पाया। उसी दौरान मौके पर एक युवक ने पुलिस कार्रवाई की वीडियो बनाई तो गुस्साई पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया। और उसे थाने में बैठा लिया। खेतों में भरा पानी की निकासी की समस्या जस की तस रहने के कारण लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें