फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा होने का लालच देकर 14.86 लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति को शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा होने का लालच देकर 14 लाख 86 हजार रुपये ठग लिए। अपने रुपये वापस मांगने पर पीड़ित को धमकी दी गई। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दक्षिणी सिविल लाइन निवासी अपूर्व की फेसबुक पर एक लिंक मिला। जो पैसा निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने के बारे में था। अपूर्व ने लिंक को क्लिक किया तो उन्हें इंडिया इंफोलाइन कंपनी के नाम से संचालित एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया। जिसमें शेयर के माध्यम से मोटा मुनाफा होने की जानकारी दी गई। पीड़ित का खाता प्रकाश चौक पर यूको बैंक में है।
एक एप्लीकेशन भी लोड कराई गई। इसके बाद उन्हें एक बड़ी फाइनेंस कंपनी के नाम से बनाए ग्रुप में जोड़ा गया। कंपनी का व्हाट्सएप ग्रुप संचालन करने वाले लोगों ने उक्त एप के माध्यम से पीडित का एक इंस्टीट्यूशनल ट्रेडिंग एकाउंट भी खोल दिया। इस एकाउंट में उन्हें रोजाना मोटा मुनाफा होना बताया व दिखाया जाता रहा।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने शेयर के दाम बढ़ाना दिखाते हुए पीडित से 14 लाख 86 हजार रुपये निवेश करा लिए गए। इतना होने के बाद भी पीडि़त को मुनाफे के रुपये में से एक भी रुपया नहीं दिया गया। जब अपूर्व ने अपने मूल रुपये व मुनाफे के रुपये मांगे तो उसे धमकाया गया। तब आपूर्व को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें