खतौली। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने होली मिलन समारोह मनाया। व्यापारियों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। प्रदेश महामंत्री लोकेश अग्रवाल, नगर अध्यक्ष कीमती लाल, जिला महामंत्री प्रवीण ठकराल, नगर महामंत्री प्रदीप शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष मोनू मंगवानी, नगर युवा अध्यक्ष राजीव शर्मा, युवा महामंत्री दीपक वर्मा, मीडिया प्रभारी अनुराग ठाकुर, विभु शर्मा, विपिन बागड़ी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
महिला घायल
खतौली। जानसठ रोड भूड़ निवासी शकीला मंगलवार को रिकशा में बैठकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने जा रही थी। रेलवे लाइन के ओवरब्रिज पर अचानक शकीला रिकशा से नीचे गिरकर घायल हो गई। चालक ने चकित्सक के यहां उपचार कराकर उसको घर छोड़ दिया।
चुनाव को लेकर मंथन
खतौली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में वक्ताओं ने लोकसभा चुनाव पर मंथन किया। निर्णय लिया गया कि हाईकमान की बिना अनुमति के किसी के मंच पर न जाए। बैठक में ब्लाक अध्यक्ष योगेश खारी, बाबूराम कटारिया, हाजी इजहार अहमद, जितेंद्र चौधरी, प्रहलाद सिंह राणा, वीरभान कटारिया, राजेंद्र सैनी, सरदार मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।