फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकसभा चुनाव के लिए इस बार संविदा कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। आवश्यक सेवाओं में लगे कर्मचारियों को भी नहीं छोड़ा गया। विभागों के चालकों, स्वीपर और यहां तक कि पोस्टमार्टम पर तैनात फार्मासिस्ट और अस्पताल स्टाफ को भी ड्यूटी जारी कर दी गई। ड्यूटी प्रपत्र पहुंचते ही विभागों में खलबली मच गई।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट और जनपद में आने वाली बिजनौर लोकसभा क्षेत्र की दो विधान सभा सीटों पर भी पहले चरण में चुनाव होना है। निर्वाचन के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी जारी कर दी गई हैं। स्थिति यह है कि सरकारी कर्मचारियों के साथ ही संविदा कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। इससे पहले कभी संविदा कर्मचारियों को चुनावी ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। अस्पताल के कर्मचारियों की भी चुनाव में ड्यूटी लगा दी गई है। पोस्टमार्टम पर तैनात फार्मासिस्ट का भी ड्यूटी प्रपत्र जारी कर दिया। उनके चुनाव ड्यूटी पर चले जाने पर पोस्टमार्टम बंद हो जाएगा। वाहन चालकों, स्वीपरों की भी ड्यूटी लग गई है। उनके ड्यूटी पर जाने के बाद विभाग में कर्मचारी नहीं बचेंगे।
विज्ञापन


20 प्रतिशत बढ़े मतदेय स्थल, चाहिए ज्यादा कर्मचारी
जिले में 915 मतदान केंद्रों के 2167 मतदेय स्थल हैं। इस बार करीब 20 प्रतिशत मतदेय स्थल बढ़े हैं। इसलिए चुनाव में ज्यादा कर्मचारियों की आवश्यकता होगी। प्रत्येक मतदेय स्थल पर करीब चार कर्मचारियों की आवश्यकता होती है। सीडीओ अर्चना वर्मा ने बताया कि पहले रेंडमाइजेशन में 11 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी जारी की गई हैं। आवश्यक सेवाओं और संविदा कर्मचारियों को ड्यूटी से अलग किया जाएगा। पोलिंग बूथ बढऩे से ज्यादा कर्मचारियों की आवश्यकता है।
विज्ञापन


ड्यूटी कटवाने के लिए मारामारी
मुजफ्फरनगर। चुनाव में बड़ी संख्या में महिला कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगी है। मातृत्व अवकाश पर चल रही महिला कर्मचारियों की भी ड्यूटी जारी कर दी गई। जिनके बच्चे छोटे हैं वे परेशान हैं। ड्यूटी कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें