फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरातियों से भरी कार नहर में गिरी, सात घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार नहर में गिरी, एक की मौत
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। शादी समारोह से लौट रही बरातियों से भरी सफारी कार अनियंत्रित होकर अंबहेटा शेखां नहर में गिर गई। कार में तीन बच्चों समेत करीब 12 लोग सवार थे। जिन्हें ग्रामीणों ने बाहर निकाला। हादसे में सात लोग घायल हुए हैं। जिनमें से दो को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार को मंझौल जबरदस्तपुर गांव निवासी रविकांत की बरात अंबहेटा शेखां गांव निवासी जयपाल कश्यप के यहां गई थी। देर शाम करीब 7 बजे शादी समारोह से निपटकर तीन बच्चों समेत करीब 12 लोग सफारी कार से लौट रहे थे। कार जब गांव से बाहर निकाल कर अंबहेटा शेखां मार्ग पर पहुंची तो अचानक वह अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने जब कार को नहर में गिरते देखा तो उन्होंने शोर मचा दिया। जिसके चलते वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत ही कई लोगों ने नहर में छलांग लगा दी और कार में सवार लोगों को बाहर निकालने लगे। लोगों ने एक एक कर सभी लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया। हादसे में मंझौल जबरदस्तपुर गांव निवासी शोरंग, उसका पिता सुरेश, राजेंद्र, कमल, रामपाल, सन्नी और कार चालक पंकज घायल हो गए। कमल और रामपाल को नाजुक हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल में कमल की मौत हो गई। इस दौरान सूचना मिलने पर सीओ राजेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों से पूछताछ करते हुए कार को बाहर निकलवाया। इंस्पेक्टर ने बताया कि सभी लोग अंबहेटा शेखां गांव से लौट रहे थे। पूछताछ में पता चला है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरी है। लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। कुछेक लोग मामूली रुप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुग्गी से टकराई बाइक
देवबंद। भायला-लबकरी मार्ग पर कार और बुग्गी की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों युवक लच्छीपुर गांव से बरात से लौट रहे थे। रामपुर मनिहारान के गांव संभलहेड़ी निवासी शुभम, मनोज व कपिल रविवार को लच्छीपुर गांव में बरात में शामिल होने के लिए गए थे। शाम करीब 7.30 बजे वह लौट रहे थे। जब वह भायला रेलवे फाटक के समीप लबकरी मार्ग पर पहुंचे तो बाइक में लाइट नहीं होने के चलते वह आगे चल रही बुग्गी से टकराई गई। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते शुभम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें