भगवान शिव की आरती को उमड़ा भक्तों का सैलाब
मुजफ्फरनगर। शिव चौक पर भगवान शिव की आरती के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रात्रि करीब नौ बजे शुरू हुई आरती में नेताओं, अधिकारियों के अलावा बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रतिभाग किया। प्रसाद का वितरण किया गया और रात्रि में भगवान शिव का जागरण भी हुआ।
सोमवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर देर रात शिव चौक पर महाआरती की गई। आरती में सांसद डा. संजीव बालियान, आयुष बोर्ड के चेयरमैन सुभाष शर्मा, डीएम अजय शंकर पांडेय सत्पनीक, एसएसपी सुधीर कुमार सिंह सपत्नीक, समाजसेवी भीमसेन कंसल, संजय स्वरूप, नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल, एडीएम प्रशासन अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार सिंह, एसएसपी देहात आलोक शर्मा, सीओ हरीश भदौरिया, मनमोहन जैन, रोहित तायल, संजय गर्ग, सभासद राजीव शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में अधिकारीगण और नागरिक शामिल हुए। इसके बाद भगवान शिव के जागरण का आयोजन किया गया। आरती और जागरण के दौरान रुड़की रोड से ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया।