फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम आने से व्यापारियों में मचा हडकंप

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों का चालान काटने पर व्यापारी खफा
विज्ञापन

पुरकाजी। श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम कस्बे में आने से व्यापारियों में हड़कंप मच गया। दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिर गए। इस दौरान खुली मिली दुकान का चालान काटने पर व्यापारियों ने टीम का विरोध किया, जिसे लेकर टीम कर्मचारियों व व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। टीम व्यापारियों को दुकानें खोलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर लौट गई।
बृहस्पतिवार का दिन कस्बे में बाजार बंदी का दिन है। बृहस्पतिवार को श्रम प्रवर्तन विभाग की टीम कस्बे में पहुंची तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते बाजार बंद हो गया। इस दौरान मेन बाजार में खुली मिली एक दुकान का चालान काटने पर व्यापारियों ने टीम का विरोध करना शुरू कर दिया। इसे लेकर टीम व व्यापारियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई और व्यापारियों ने चालान लेने से इंकार कर दिया। इस पर टीम व्यापारियों को दुकानें खोलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर लौट गयी।
विज्ञापन


कामगारों ने किया टीम का घेराव
पुरकाजी। टीम द्वारा लौट जाने की जानकारी मिलने पर दुकानों पर काम करने वाले दर्जनों कामगार हाईवे पर पहुंच गए और टीम का घेराव कर दुकानें खोलने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। कामगारों का कहना था कि कुछ व्यापारी दुकानें खोलकर प्रशासन का मजाक उड़ा रहे हैं ऐसे व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। टीम के लोगों ने दुकानें खोलने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन देकर कामगारों को शांत किया। इंस्पेक्टर केके मिश्रा व विप्लव दीक्षित ने बताया कि साप्ताहिक बाजार बंदी का शासन से आदेश जारी किया गया नियम है, इसमें व्यापारियों द्वारा विरोध करने से कुछ नहीं होगा। इस दौरान आजम, दानिश, पिंकू, जावेद, आबाद कुरैशी, नईम सलमानी, नजर अहमद, सलमान, समन, साजिद, शोभित आदि कामगार मौजूद रहे।
विज्ञापन


टीम ने मांगा चेयरमैन से सहयोग
पुरकाजी। टीम के लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर चेयरमैन से बाजार बंदी में सहयोग की अपील की। जिस पर चेयरमैन जहीर फारूकी ने टीम को शासन के आदेशानुसार नियम का पालन करने और बाजार बंदी का विरोध करने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। उधर, टीम जैसे ही कस्बे से लौटी वैसे ही अधिकांश बाजार खुल गया। जिसे लेकर कुछ व्यापारियों कामगारों के बीच नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें