फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक आज, भूपेंद्र बने ईओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका बोर्ड की बैठक आज, कुमार भूपेंद्र बने ईओ
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लंबे समय से विवादों में घिरी नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बुधवार को होगी। इससे पहले ही शासन ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र को अधिशासी अधिकारी का चार्ज देने के आदेश जारी कर दिए। आनन-फानन में उन्हें चार्ज देने की औपचारिकताएं भी पूरी कर दी गईं। आज की बैठक में कुमार भूपेंद्र ही ईओ के रूप में शामिल होंगे।
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई है। एक साल के कार्यकाल में अब तक बोर्ड की केवल तीन बैठकें हुई हैं। छह जनवरी, 12 अप्रैल और 24 अप्रैल 2018 की बैठक के बाद 12 जून 2018 की बैठक को लेकर विवाद हो गया था। यह बैठक सभासदों के हंगामे के बाद स्थगित कर दी गई थी। बाद में मंडलायुक्त ने भी इस बैठक को स्थगित ही माना। तब से बैठक कराने को लेकर जब भी प्रयास होते, तभी कुछ न कुछ अड़चन आ जाती। इससे शहर में विकास कार्य नहीं हो पा रहे थे। पिछले दिनों 29 नवंबर के लिए बैठक का एजेंडा जारी किया गया था, लेकिन यह भी स्थगित हो गया था। अब बुधवार को बैठक होनी प्रस्तावित है। इससे पहले ही नगर पालिका के ईओ बदल दिए गए। अभी तक सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ईओ का चार्ज देख रहे थे। शासन से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र को ईओ का चार्ज देने के आदेश जारी कर दिए गए। बताया जाता है कि रविवार को नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के सामने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने पूरा मामला रखा था। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए थे। कुछ दिन पूर्व डीएम और शासन को भी इस संबंध में पत्र लिखकर उनसे चार्ज हटाने की मांग की गई थी। शासन से आदेश मिलते ही कुमार भूपेंद्र को चार्ज देने की औपचारिकताएं पूरी कर दी गईं। आज होने वाली बैठक में वही ईओ के रूप में शामिल होंगे। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बताया कि बोर्ड बैठक जरूर होगी। इस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलते रहे अधिशासी अधिकारी
सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार पर करीब पांच माह से नगर पालिका के ईओ का चार्ज था। उनके अवकाश पर जाने के कारण डीएम राजीव शर्मा ने 15 दिसंबर को उप जिला मजिस्ट्रेट कुमार भूपेंद्र को ईओ का चार्ज देने के आदेश कर दिए थे। उन्होंने 17 दिसंबर को चार्ज ले लिया था। सिटी मजिस्ट्रेट के अवकाश से लौटने के बाद उन्हें फिर से ईओ का चार्ज दे दिया गया था। इसे लेकर चेयरपर्सन भी नाखुश थी। अब शासन ने उनके स्थान पर फिर से कुमार भूपेंद्र को चार्ज देने के आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें