फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के कोच आचरेकर को दी श्रद्घांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर के कोच आचरेकर को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। महान बल्लेबाज एवं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के कोच रमाकांत आचरेकर के निधन पर मुजफ्फरनगर क्रिकेट अकादमी में युवा क्रिकेटरों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रमाकांत आचरेकर का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया था। वे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के अतिरिक्त विनोद कांबली, प्रवीण आमरे, बलविंदर सिंह संधू जैसे खिलाड़ियों के भी कोच रहे।
विज्ञापन

शहर के सरकुलर रोड स्थित एमजी पब्लिक में क्रिकेट अकादमी में सभी नवोदित प्रशिक्षु क्रिकेटर रमाकांत आचरेकर को श्रद्धांजलि देने एकत्र हुए। दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति को प्रार्थना की। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सदस्य और एमसीए के सचिव मनोज पुंडीर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके वर्ष 2004 में मुजफ्फरनगर आने के दौरान यादों को सबसे साझा किया। उन्होंने कहा कि वो ऐसे खिलाड़ी के कोच थे, जिसने विश्व क्रिकेट में 35 हजार से ज्यादा रन बनाए। श्रद्धांजलि के दौरान अकादमी कोच गौरव सिद्धार्थ, सहायक कोच मनीष त्यागी और अरशद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें