फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस डे व अटल जी का जन्म दिवस मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को सम्मानित किया
विज्ञापन

जानसठ। क्रिसमस डे पर स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों को सम्मानित किया गया। वहीं, दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी का भी जन्मदिवस मनाया गया।
विज्ञापन

कस्बे के आर्यन इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में किसमस डे व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस बच्चों द्वारा मनाया गया। स्कूल के बच्चों ने सेंटा क्लाज, ईसा मसीह से जुड़ी कई घटनाओं को कहानी तथा गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया। स्कूल प्रबंधक सुशोभिता व प्रधानाचार्य मनोज चौहान द्वारा बच्चों को किसमस डे की शुभकामनाएं दी तथा पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला। आरती, मोनिका आदि शिक्षिका मौजूद रहीं। वहीं, दूसरी ओर गांव सोहजनी के शिक्षा एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में क्रिसमस डे व पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अनुराग, स्कूल प्रबंधक अजय पाल, प्रधानाचार्य अनुज कुमार, इंद्रपाल कश्यप, सोमित, आदित्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें