फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का खेतों से मिटटी उठाने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों का खेतों से मिट्टी उठाने का विरोध
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव सोंहजनी तगान से गांव निरमाना तक पीडब्लूडी द्वारा सड़क का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इस दौरान खेतों से मिट्टी उठाने पर सोंहजनी के किसानों ने विरोध किया। किसानों ने सड़क पर उनके खेतों से मिट्टी खोदकर मार्ग पर डालने का विरोध किया। किसानों का कहना था कि विभाग उनके खेतों से मिट्टी उठाने का मुआवजा दें या मिट्टी बाहर से लाकर डालें। किसान अपने खेतों से मिट्टी नहीं डालने देंगे। विरोध करने वालों में विकास कुमार, हरिओम, रघुवेंद्र, जनार्दन, रामपाल सिंह आदि किसान शामिल रहे।
सभी के लिए एक समान शिक्षा प्रणाली लागू हो
मोरना। गांव बेहड़ा सादात के स्वामी कल्याण देव ओमानंद गर्ल्स डिग्री कालेज में भारत ज्ञान विज्ञान समिति द्वारा ‘सबको शिक्षा, समान शिक्षा’ विषय पर आयोजित जिला स्तरीय संगोष्ठी में वक्ताओं ने एक समान शिक्षा प्रणाली लागू होने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी में मुख्य वक्ता शिक्षाविद् प्रबंधक डा. हरपाल सिंह पंवार ने कहा कि सभी को बिना भेदभाव के शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए एक समान शिक्षा प्रणाली लागू होनी चाहिए, जिससे अमीर गरीब सभी को समान शिक्षा का अधिकार मिले। दीया सामाजिक संस्था के सचिव अमित कुमार ने कहा कि स्कूल ऐसे हों जहां बच्चे खुद आना पसंद करें। भारत ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव संजीव मलिक मासूम ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के मानकों को पूरा करके परिषदीय स्कूलों को केंद्रीय व नवोदय तथा सैनिक विद्यालयों की तरह बनाया जाए, जिससे इन विद्यालयों का विकास हो सके। दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त कर सबको समान शिक्षा लागू हो सके। बच्चों की शिक्षा में सबका हित है। संगोष्ठी को प्राचार्या मधु देवी, भारत ज्ञान विज्ञान समिति के आरके वर्मा, ग्राम सुधार सेवा समिति के अध्यक्ष मास्टर ऋषिपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के आयोजन में पवन कुमार, कंचन सैनी, सुमैय्या, मनोज कुमार, रुपा आदि ने मुख्य भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें