फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी बच्चों को सम्मान करने से उनको प्रेरणा मिलेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। तहसील खतौली की जाट महासभा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित करने से उनको आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। इसलिए जाट महासभा की ओर से 30 दिसंबर को वार्षिक सम्मेलन और अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मेधावी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भी विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

जीटी रोड स्थित आर्य समाज में बैठक के बाद पत्रकार वार्ता में तहसील अध्यक्ष जसवीर सिंह राणा ने बताया कि वार्षिक सम्मेलन और अलंकरण समारोह पूर्व तरह इस बार भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। महासचिव धर्मेन्द्र तोमर ने कहा कि सम्मेलन में जाट महासभा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग भाग लेंगे। मेधावी छात्र छात्राओं के यूपी बोर्ड में 75 प्रतिशत अंक व सीबीएसई में 85 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य हैं। इन्हीं मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में संरक्षक ओमपाल सिंह, धनेंद्र तोमर, युद्धवीर सिंह, मास्टर विरेंद्र सिंह, गुड्डू प्रधान, सुंदर प्रधान, डॉ. कर्णसिंह, सुधीर चौधरी, पंकज राठी, पुष्पेंद्र चौधरी, दयानंद आर्य, संजय अहलावत, संजीव अहलावत, विजयपाल चेयरमैन, अमित चौधरी, मनु चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें