कार्य में लापरवाही पर चार सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि
जानसठ। सीडीओ अर्चना वर्मा ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले ग्राम सचिवों के खिलाफ बीडीओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने कार्रवाई करते हुए चार सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है।
शनिवार को ब्लॉक कार्यालय पर सीडीओ अर्चना वर्मा ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने मनरेगा के अंतर्गत गांव में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की तथा विकास खंड की स्थिति सबसे खराब होने पर नाराजगी जताई। सीडीओ ने ग्राम सचिव सतपाल, अवधेश कुमार, सत्येंद्र कुमार व उदयवीर सिंह, सुभाष कुमार, निशांत त्यागी, सोनवीर सिंह के क्षेत्र में सबसे खराब स्थिति को देखते हुए इन सबके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के बीडीओ को निर्देश दिए। जिला कृषि अधिकारी जसवीर सिंह तेवतिया ने बताया कि जिला कृषि अधिकारी के साथ उन पर जानसठ ब्लॉक का बीडीओ पद का अतिरिक्त प्रभार है। उन्होंने बताया कि सीडीओ के निर्देश पर ग्राम सचिव सतपाल, अवधेश कुमार, सत्येंद्र कुमार व उदयवीर सिंह को मनरेगा के कार्यों में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। उन्होंने चारों सचिव को कार्य में सुधारने नहीं लाने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।