फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में ज्ञानवर्धन को प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किसान ने नौकर के अपहरण का आरोप लगाया
जानसठ। गांव मकसूदाबाद के एक किसान ने अपने नौकर के अपहरण का कुछ लोगों पर आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच कर नौकर को शीघ्र बरामद करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

गांव मसूदाबाद निवासी किसान व पूर्व प्रधान राजकरण ने कुछ ग्रामीणों के साथ इंस्पेक्टर राजेंद्र नागर से मिलकर बताया कि 6 माह पूर्व सोनभद्र से वह एक नौकर हीरा पुत्र राजबल को लेकर आया था। 16 अक्तूबर को उसका नौकर खेत पर काम करने के लिए गया था। इसी दौरान तीन चार लोगों ने उसके नौकर का अपहरण कर लिया। काफी तलाश करने के बाद भी नौकर का कहीं पता नहीं चल सका। किसान ने बताया कि दो माह पूर्व भी उसके नौकर को खेतों से जबरदस्ती अपहरण करके ले गए थे। इस दौरान उसके नौकर को गांव चंदौड़ी के एक किसान ने बंधक बनाकर रखा था, उसे वहां से बंधक मुक्त करा कर लाया गया था। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर देकर नौकर की बरामदी की मांग करते हुए 4 लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें