रामायण पाठ के साथ 40 दिवसीय तपस्या संपन्न
चरथावल। प्राच्य महादेव मंदिर पर शुकतीर्थ के कृपाल दास के शिष्य श्रवणदास ने रामायण के अखंड पाठ के साथ 40 दिवसीय तपस्या पूरी हो गई। इस मौके पर कस्बे समेत दर्जनभर गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने सिद्धपीठ मंदिर पर मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।
रविवार को महादेव मंदिर प्रांगण में क्षेत्र के गांवों के हजारों श्रद्धालुओं ने संतों का आशीर्वाद लिया। यहां राष्ट्र कल्याण के लिए खिचड़ी वाले बाबा के शिष्य महंत कृपाल दास के सानिध्य में उनके शिष्य श्रवणदास ने तपस्या की है। कस्बे के अलावा आसपास गांवों से भारी तादात में लोगों ने यहां पहुंचकर रामायण के अखंड पाठ में भी शामिल होकर धर्मलाभ कमाया। शनिवार से शुरू होकर 24 घंटे का अखंड पाठ संपन्न हुआ। महाबलीपुर, खुसरोपुर, दहचंद, घिस्सखेड़ा, चौकड़ा समेत दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं ने संत की तपस्या के समापन पर मौजूद रहे। शनिवार रात को मंदिर हॉल में महाबलीपुर की श्रद्धालु महिलाओं ने मंगल गीत गाए। रविवार को हवन पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन कराया गया। महंत कृपाल दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। जयप्रकाश त्यागी, अशोक त्यागी महाबलीपुर, रामबीर सिंह, जनम सिंह, प्रदीप सिंह, कूक्कू चेयरमैन, आदेश त्यागी, देवदत्त त्यागी, अमित त्यागी एडवोकेट, सुभाष चंद त्यागी, रामनाथ वर्मा, कन्नू त्यागी, मोहित कुमार का सहयोग रहा।