फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किड्जी प्रीस्कूल पर जमकर नाचे दादा दादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने प्रेम का अहसास कराया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित किड्जी में ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बच्चों के दादा-दादी और नाना-नानी को आमंत्रित किया। यह दिन उन सब के लिए कुछ खास बनाने के लिए स्कूल व बच्चों ने पूरी कोशिश की।
विज्ञापन

बच्चों ने मनोरंजक ढंग से दादा-दादी को प्यार का अहसास कराया। उनके लिए विभिन्न कविताएं एवं डांस प्रस्तुत किए। नानी तेरी मोरनी एवं दादी अम्मा दादी अम्मा जैसे गानों पर बच्चों की सुंदर प्रस्तुति ने सभी मौजूद दादा-दादी का मन मोह लिया। कार्यक्रम को और भी मनोरंजक बनाने के लिए स्कूल ने कपल गेम, पासिंग दा डाइस, विभिन्न सरप्राइज गेम्स का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान दादा-दादी ने गाने गाए व सभी जमकर नाचे। बच्चों ने अपने हाथों से बने कार्ड देकर अपने दादा व दादी को सम्मानित किया। स्कूल की सेंटर हेड प्रियंका जिंदल ने बताया कि हमारे जीवन में बड़ो की उपस्थिति का बड़ा महत्व होता है। उनके तजुर्बे, उनके प्यार, उनके सहयोग व उनके अपने पन का कोई मोल नही हैं। कार्यक्रम का संचालन स्कूल की कोआर्डिनेटर अदिति जैन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की शिक्षिकायें रिम्पी तनेजा, सोनम अरोरा, अनन्या जैन, मुस्कान, प्रीति चौहान, श्रेया टाग्रा, एवं वैष्णवी बंसल का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें