फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष दो दिन रहेंगे जिले में

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह दो दिन जिले में रहेंगे। वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से बात करेंगे। अजित सिंह के इस भ्रमण को लोग लोकसभा चुनाव से जोड़कर चल रहे है।
विज्ञापन

रालोद अध्यक्ष अजित सिंह आज दिल्ली से बुढ़ाना में डाक बंगले पर पहुंचेंगे। यहां वह रालोद कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों से मिलेंगे। अजित सिंह के यहां के कार्यक्रम की देखरेख की जिम्मेदारी पूर्व विधायक राजपाल बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिंह और पूर्व विधायक नवाजिश आलम को दी गई है। ये तीनों ही इस क्षेत्र से विधायक रह चुके है। रालोद अध्यक्ष शाम के समय जिला मुख्यालय पर डाक बंगले पर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। अगले दिन नौ सितंबर को उनका कार्यक्रम खतौली में रहेगा। खतौली में वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें