रतनपुरी। थाना प्रांगण में बकरीद के उपलक्ष्य में क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों की बैठक लेकर पर्व शांतिपूवर्क मनाने का आह्वान किया गया।
शांति समिति की बैठक में इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने ईद उल अजहा आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। इंस्पेक्टर ने बैठक में मौजूद मुस्लिम समाज के लोगों से कहा कि वे कुर्बानी करने के बाद बचे हुए अवशेषों को खुले में ना फेंके। बल्कि उन अवशेषों को विधिवत जमीन में दबा कर नष्ट करें। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में पधारे समस्त ग्राम प्रधानों को इंस्पेक्टर पंकज लवानिया ने नमाज के समय मस्जिद एवं ईदगाह के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने को कहा। बैठक में मौजूद समस्त ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में भाकियू ब्लाक अध्यक्ष कपिल सोम, सतेंद्र सोम, सूरजपाल सिंह, विरेंद्र सोम, डा. संदीप सैनी बडसू, मोहम्मद सरवर चेयरमैन फुलत, ग्राम प्रधान चौधरी आदिल, नैन सिंह पाल, तिजारत अली, नूर मोहम्मद, इसरार ठेकेदार, यूनुस, जियाउलहक, फरमान, भूरा, सलाउदीन आदि उपस्थित रहे।
निधन पर शोक
सिखेड़ा। गांव निराना प्रधान मोहम्मद इस्तखार के छोटे भाई डा. मुनीर की पत्नी मशरुमा (39 )का शाम लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अस्पताल में देहांत हो गया। प्रधान इस्तखार ने बताया कि मशरुमा के तीन पुत्रियां हैं। डॉक्टर मुनीर दिल्ली में निजी प्रेक्टिस करते हैं। मशरुमा को फेफड़ों में इंफेक्शन होने के कारण दिल्ली चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बृहस्पतिवार की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। देर रात गांव में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया।