फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता और व्यवस्था ही सफलता के मूलमंत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता और व्यवस्था ही सफलता के मूलमंत्र
विज्ञापन

मोरना। विकास खंड कार्यालय के सभा कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी अर्चना वर्मा ने कहा कि स्वच्छता और व्यवस्था ही सफलता के मूलमंत्र है। उन्होंने ने गांव में सफाई अभियान व्यवस्था पर ध्यान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए बीडीओ बीपी सिंह ने बताया कि एक से 30 अगस्त तक गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थानों को साफ सुथरा रखने के लिए विशेष कार्य योजना चलाई जाएगी। केंद्र सरकार की ओर से सर्वेक्षण एजेंसी की टीम निरीक्षण करेगी। वह इस दौरान शौचालयों की उपलब्धता, हाट बाजार, विद्यालय व आंगनबाड़ी के रखरखाव आदि की जानकारी लेगी। कचरा आदि की व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाएगी। धर्म स्थलों, पंचायत घर तथा स्कूल का निरीक्षण भी होगा। इन सभी के रखरखाव और अच्छे विकास कार्यों के आधार पर गांव ब्लाक स्तर पर अंक प्रदान किए जाएंगे। ब्लाक के 10 गांवों को चयनित कर प्रत्येक सोमवार को प्रगति कार्य की रिपोर्ट जिला पंचायत राज अधिकारी को देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख अनिल राठी ने कहा कि मोरना ब्लाक के तहत आने वाले गांव के प्रत्येक ग्रामीण की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इस कार्य को चुनौती मानते हुए जिले में हमें प्रथम पुरस्कार लेना ही प्राथमिकता होनी चाहिए। यह सरकार की ओर से अच्छा अवसर मिला है। इस दौरान एडीओ चंद्रप्रकाश शर्मा, घनश्याम, सुभाष, मदनपाल, वन दरोगा शबी हैदर सहित प्रधान संगठन अध्यक्ष चंद्रवीर राठी, सुक्रमपाल, संसार सिंह, नरेंद्र चौधरी, प्रमोद पाल, गुलबहार, नेमपाल, बुधराम चौहान, सुशील शर्मा, अनुज पहलवान, अमित सिंह, ग्राम प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें