फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने बूथ कमेटियो पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सपा की बैठक में बूथ कमेटियों पर जो दिया गया। 2019 के चुनाव को लेकर पार्टी ने बूथ मैनेजमेंट के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी। महावीर चौक स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में महा नगर अध्यक्ष वसी अंसारी ने कहा कि लोक सभा चुनाव की तैयारियों में सभी को जुटना है। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर कुटेसरा के जुनैद त्यागी सपा में शामिल हुए। समीर आलम और आसिफ अली का स्वागत कया गया। पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल बच्ची सैनी, अंसार आढती, राशिद सिद्दीकी, शमशेर अहमद, निधिश गर्ग, ब्रिजेश कुमार, सतबीर त्यागी, दिलशाद, टीटू पाल, सतीश गुर्जर, अखिलेश, इंद्र कुमार, सुमित पंवार, साजिद हसन, सुक्का सिंह आदि रहे। संचालन जिया चौधरी ने किया।
विज्ञापन

16 जुलाई तक जमा हो सकेंगे आवेदन
मुजफ्फरनगर। वोट बनवाने के लिए अब 16 जुलाई तक आवेदन किये जा सकेंगे। वोट बढवाने और कटवाने की कार्रवाई इस बीच होगी। वोट बनवाने को लेकर जिला प्रशासन अभियान चलायेगा। बीएलओ घर-घर आवेदन भरवायेंगे।

कांवड़ को लेकर चेयरपर्सन ने ली बैठक
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान नगर पालिका द्वारा की जाने वाली तैयारियों को लेकर चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने बैठक ली। बैठक में चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि अचानक मौसम खराब होने पर रबिश एवं बालू की व्यवस्था पहले ही करनी होगी। कांवड़ के लिए अस्थाई ब्रेकर, बेरिकेडिंग का कार्य, शिवचौक गोल मार्केट के प्रथम तल पर कंट्रोल रूम स्थापित कराने पर चर्चा हुई। कांवड़ियों की सुविधा के लिए खोया पाया केंद्र भी बनाया जायेगा। चेयरपर्सन ने कर्मचारियों के विभाग के हिसाब से जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें