मुजफ्फरनगर। रोटरी क्लब के अधिष्ठापन समारोह में नई कार्यकारिणी को शपथ ग्रहण कराई गई। वक्ताओं ने समाज और राष्ट्र हित में रचनात्मक कार्य करने का आह्वान किया। सदस्यों ने इसका संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि पूर्व मंडला अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, अनुभा गुप्ता, शपथ ग्रहण अधिकारी निर्वाचित मंडला अध्यक्ष हरि गुप्ता, निधि गुप्ता, सदर विधायक कपिल देव अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. एमएल गर्ग को अध्यक्ष एवं सुभाष भारद्वाज को सचिव पद पर शपथ दिलाई। कीमती लाल जैन और डा कुलदीप चौहान को उनके वर्ष में किये गये कार्यों के लिए बधाई दी गई। संचालन वागिश स्वरूप ने किया। अरुण गुप्ता, देवेंद्र कुमार, संजीव गोयल, आकाश बंसल, सुनील अग्रवाल, केजी अग्रवाल, सुधीर गर्ग, रविंद्र सिंह, देवराज पंवार, मोहनलाल मित्तल, अशोक शर्मा, डीसी मित्तल, प्रभात कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।