फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेका खोलने के विरोध में विधायक को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब का ठेका खोलने के विरोध में विधायक को घेरा
विज्ञापन

खतौली। नगर की महिलाओं और नागरिकों ने शराब का ठेका खोलने के विरोध में विधायक विक्रम सिंह सैनी का घेराव किया तथा तहसील में एसडीएम अतुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर बंद कराने की मांग की। नागरिकों ने चेतावनी देते हुए कहा कि शराब का ठेका बंद नहीं कराया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जीटी रोड पर दयालपुरम कालोनी के जाने वाले रास्ते तथा ग्रोवर ऑटो पाटर्स की दुकान के बराबर में नया देशी शराब का ठेका खोला जा रहा है, जिसको लेकर कालोनी के लोगों में भारी रोष व्याप्त है। सोमवार को कालोनी की महिलाओं व नागरिकों ने कालोनी में ही विधायक विक्रम सिंह सैनी का घेराव कर शराब का ठेका बंद कराने की मांग की। विधायक ने इस संबंध में लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, महिलाएं व नागरिक एकत्र होकर तहसील में पहुंचे। तहसील में महिलाओं व नागरिकों ने एसडीएम अतुल कुमार को ज्ञापन सौंपकर ठेका बंद कराने की मांग की। एसडीएम ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। नागरिकों ने ठेका बंद नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें