किसानों को बैंक योजनाओं की जानकारियां दी
खतौली। भागीरथी प्रयास फाउंडेशन ने किसान क्लब की गांव कैलावड़ा व कढ़ली में बैठक हुई। बैठक में पीएनबी के एलडीएम शशि जैन व डीडीएम शैलेंद्र पडियार, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के विजय गुप्ता ने किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।
किसानों ने गांव में किसान क्लब के गठन होने पर किसान शक्ति के रूप में प्रयोग करने का आह्वान किया। बैठक में शशि जैन ने कहा कि किसानों को अपना बैंक खाता रेगुलर रखना चाहिए तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे एटीएम बनाओ अभियान में छह से 20 जून तक सभी तहसीलों में खतौनी दी जाएगी। डीडीएम शैलेंद्र पडयिार ने किसानों को बताया कि 4 प्रतिशत से 12 फीसदी का ब्याज किन किन दशाओं में अदा करने की बारीकियां समझाई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार योजना की जानकारी दी। सर्व यूपी ग्रामीण बैंक के विजय गुप्ता ने प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना में चयनित होने वाले किसानों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जून से 15 जून तक किसान पोर्टल के माध्यम से ऋण माफी योजना में छूटे किसान अपना नाम शामिल करा सकते हैं। उन्होंने 12 रुपये से लेकर 330 रुपये तथा एटीएम की बीमा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कैलावड़ा में मामचंद सैनी और कढ़ली में मंगल सेन ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे।