खतौली/जानसठ। तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम राजीव कुमार शर्मा और एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने जनता की शिकायतों को सुना। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया वे मौके पर पहुंचकर ही दर्ज शिकायतों का निस्तारण कराएं। उन्होंने चेताया किया शिकायतों का निस्तारण करने में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। समाधान दिवस में 65 शिकायतें दर्ज की गई, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उधर, जानसठ में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 100 शिकायत दर्ज की गई, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। तहसीलदार पुष्कर नाथ चौधरी, बीडीओ विजय प्रताप यादव व इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा मौजूद रहे।