फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री जी के कारण एक दिन पीछे हटी नुमाईश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो दिन पहले तीन जून से नुमाइश शुरू होने की घोषणा करने के बाद प्रशासन ने फिर से समय बदल दिया है। अब नुमाइश चार जून से शुरू होगी। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना के पास तीन जून को समय नहीं होने के कारण ऐसा किया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ने नुमाइश का समय बढ़ाने का पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

जिला कृषि एवं औद्योगिक प्रदर्शनी का लगातार चौथी बार समय बदला गया है। सात साल बाद लग रही नुमाइश का शुभारंभ अब चार जून को होगा। सिटी मजिस्ट्रेट अमित सिंह ने जारी पत्र में बताया कि चार जून की सुबह होने वाला विगत सदी के हीरे यानी बुजुर्ग सम्मेलन अब आठ जून को सुबह नौ बजे होगा। इसी के साथ एक शाम देश के शहीदों के नाम कार्यक्रम पांच मई को शाम आठ बजे पंडाल में होगा। चार जून की शाम छह बजे प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। सूत्रों से जानकारी मिली है कि प्रशासन ने नुमाइश को एक दिन पीछे हटाने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि तीन जून को जिले के प्रभारी मंत्री सतीश महाना ने समय देने से मना कर दिया। अब वह चार जून को नुमाइश का शुभारंभ करेंगे। हालांकि अफसर इस पर साफ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें