फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समिति ने खाद केंद्र खोला

विज्ञापन
विज्ञापन
समिति ने खाद केंद्र खोला
विज्ञापन

तितावी। गांव बुड़ीना कलां में सधन सहकारी समिति सोहंजनी जाटान के द्वारा किसानों की समस्या को देखते हुए समिति के सचिव नरेंद्र शर्मा ने किसानों की मांग को मानते हुए उनके ही गांव में एक खाद केंद्र खोलकर किसानों की मांग को पूरा किया। केंद्र का संचालन महेश कुमार शर्मा केंद्र प्रभारी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर समिति के सभापति विनेश मलिक, पूर्व प्रधान सतेंद्र मलिक, ब्रजेश कुमार डायरेक्टर गन्ना समिति, देवेंद्र सिंह उप सभापति मौजूद रहे।
विज्ञापन

शराब की भट्ठी पकड़ी, पांच आरोपी पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
सिखेडा। पुलिस ने गांव निराना में मुखबिर की सूचना पर कच्ची शराब निकाल रहे माफिया को पकड़ लिया। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है। पुलिस को कई दिनों से निराना में कच्ची शराब निकालने की सूचना मिल रही थी। बुधवार की सुबह पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली। पुलिस ने दाबिश देकर शराब निकाल रहे आरोपियों अजय पुत्र राजकुमार, राजकुमार पुत्र बुद्ध सिंह, धर्र्मेंद्र पुत्र सुखदेव पाल व एक नाबालिग छात्र को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि छात्र निर्दोष मानते हुए उसे छोड़ दिया गया। पुलिस को मौके से काफी मात्रा में लहन, 30 लीटर शराब व शराब बनाने के उपकरण बरामद हुए हैं। लहन पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए शराब माफिया कई बार जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें