शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील
मोरना। डा. भीमराव आंबेडकर की 127वीं जयंती के अवसर पर शोभायात्रा के आयोजन से पूर्व पुलिस अधिकारियों ने दलित समाज के व्यक्तियों की बैठक लेकर शांति स्थापना कायम करने को लेकर दिशा निर्देश दिए।
मोरना में जानसठ मार्ग पर स्थित रविदास मंदिर में बैठक का आयोजन किया गया। भोपा थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती पर निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान शांति बनाए रखने को लेकर दिशा निर्देश दिए। बसपा के जिला प्रभारी संजय रवि ने शोभायात्रा के दौरान अमन शांति कायम रखने की अपील ग्रामीणों से की। पुलिस प्रशासन को शोभायात्रा के दौरान शांति सद्भाव बनाए रखने का आश्वासन ग्रामीणों की ओर से दिया गया। बैठक में मोरना चौकी प्रभारी तेज सिंह यादव, उपनिरीक्षक ओमदत्त शर्मा, डा. पीतमपाल, अजीत सिंह, सोमपाल, शिवकुमार, रिशिपाल, भोला, संजु, इस्तखार, रवि असोजवाल आदि मौजूद रहे।